Wednesday, February 15, 2012

शांति क्या कोई बिषय है

शांति के लिए घर बनाया

शांति के लिए घर में भी मंदिर बनवाए

शांति के लिए पुत्र / पुत्री की प्राप्ति के लिए सोचते रहे और प्राप्त भी किया

शांति के लिए घर को भरना शुरू किया

शांति के लिए पकवानोंका चयन करते रहे

शांति के लिए नित नये - नये मित्र बनाते रहे

शांति के लिए कार खरीदा

शांति के लिए आभूषण इकठ्ठा किया

शांति के लिए पाठशालाएं बनवाए

शांति के लिए अनाथ आश्रमों की रचनाएँ की

शांति के लिए तीर्थों की रचनाये किये

शांति के लिए तीर्थों की यात्राएं की

शांति के लिए विज्ञान क्या - क्या नहीं कर रहा

शांति के लिए आज का योगी - समुदाय क्या - क्या नहीं कर रहा

शांति के लिए मनुष्य कल जो किया , आज जो कर रहा है और आनें वाले समय में जो करेगा उसे हम देख कर क्या कह सकते हैं ? लेकिन इतना तो स्पष्ट नजर आ ही रहा है मनुष्य की अशांति फ़ैल रहीहै और शांति दिन प्रति दिन सिकुड़ती चली जा रही है , आखिर इस विज्ञान का राज क्या है ?

=====ओम्=====


No comments:

Post a Comment