Thursday, August 25, 2011

गीता के दो सौ सूत्र अगला कदम

इस गीता यात्रा के अगले कुछ और कदम

गीता सूत्र –10.28

प्रजन : च अस्मि कन्दर्प :


प्रजनन की ऊर्जा काम देव मं हूँ , यह बात श्री कृष्ण कह रहे हैं


गीता सूत्र –16.21


त्रिविधं नरकस्य इदं द्वारं … .....

काम : क्रोध : तथा लोभ : …...


नर्क के तीन द्वार हैं जहां से प्रवेश मिलना सुगम है ; काम , क्रोध एवं लोभ


गीता सूत्र –5.23

काम – क्रोध के प्रति हूश मय होना ही सुख है



गीता सूत्र –3.37 , 14.7


कामः एष : क्रोध : एष : रजो - गुण समुद्भवः गीता 3 . 37


रजो रागात्मकं विद्धि तृष्णा संग समुद्भवम् गीता 14.7


काम – क्रोध , तृष्णा [ लोभ ] राजस गुण के तत्त्व हैं


सूत्र – 14.12


लोभ – आसक्ति राजस गुण के तत्त्व हैं


सूत्र –18.17


अहंकार रहित कर्म कर्म म्बधन मुक्त कर्म होता है और ऐसा कर्म करनें वाला मन का गुलाम नहीं होता


गीता के सूत्रों की ब्याख्या करना गीता के सूत्रों पर चादर डालनें जैसा है और मैं नहीं चाहता की गीता की प्रकाश किरानोंऔर आप के मध्य मैं एक अवरोध का काम करूँ / गीता के सूत्र आप के सामनें हैं , आप को कैसे देखते हैं , यह आप को देखना है //


=======ओम==========


Wednesday, August 17, 2011

बुद्धि योग सूत्र

इस श्रृंखला के अगले कुछ सूत्र -------


सूत्र – 3.40

यहाँ प्रभु श्री कृष्ण कह रहे हैं … .........

काम का सम्मोहन आत्मा को छोड़ सब पर होता है //

सूत्र –10.22

इन्द्रियाणां मनश्चास्मि

प्रभु कह रहे हैं , इन् द्रियों में मन मैं हूँ //


भूतानां अस्मि चेतना

यहाँ प्रभु कहते हैं , चेतना मैं हूँ //


सूत्र –7.10

बुद्धि : बुद्धि - मताम् अस्मि


बुद्धिमानों में बुद्धि मैं हूँ , ऎसी बात श्री कृष्ण कह रहे हैं //


सूत्र –18.29


गुणों के आधार पर बुद्धि तीन प्रकार की होती है //


सूत्र –2.41 , 2.44


यहाँ प्रभु कहत रहे हैं , बुद्धि दो प्रकार की होती है ; एक ब्यवसायात्मिका बुद्धि और दूसरी

अब्यवसायात्मिका बुद्धि / पहली बुद्धि प्रभु कि ओर ले जाती है और दूसरी बुद्धि भोग में रखती है //


सूत्र –7.11


प्रभु कह रहे हैं , धर्मानुकूल काम मैं हूँ //


गीता के कुछ ध्यान – सूत्र आप को यहाँ मिले आप इनको बुद्धि-योग साधना में

प्रयोग कर सकते हैं//


======ओम=========





Tuesday, August 9, 2011

गीता के दो सौ सूत्र भाग नौ

गीता के दो सौ सूत्रों की श्रृंखला के अगले सूत्र------


सूत्र –3.6


कर्म इन्द्रियों को हठात नियंत्रित करनें से क्या होगा ? मन तो बिषयों पर मनन करता ही रहेगा /

कर्म इन्द्रियों का हठात नियोजन अहंकार को पीना करता है // यह सूत्र सूत्र 2.59 के साथ देखें //


सूत्र –4.39


नियोजित इन्द्रियाँ ज्ञान की ओर ले जाती हैं //


सूत्र –2.68


स्थिर प्रज्ञ की इन्द्रियाँ नियोजित होती हैं //


सूत्र –5.8 , 5.9


संभव योगी अपनी इन्द्रियों की कृयाओं का द्रष्टा तत्त्व – वित् होता है //


गीता के पांच सूत्र आप के सामनें हैं आप इनसे मित्रता स्थापित करके गीता माय होनें की दिशा में

एक कदम और चल सकते हैं //











Tuesday, August 2, 2011

गीता के दो सौ सूत्र भाग आठ

गीता के दो सौ सूत्रों की श्रंखला-----

अगले कुछ सूत्र …...

गीता सूत्र –5.22

इन्द्रिय भोग दुःख के माध्यम हैं और क्षणिक होते हैं//

गीता सूत्र –3.37

काम का रूपांतरण ही क्रोध है//

गीता सूत्र –2.60

इन्द्रियाँ बिषय के सम्मोहन में मन को गुलाम बना लेती हैं//

गीता सूत्र –2.67

गुलाम मन प्रज्ञा को भी सम्मोहित कर सकता है//

गीता सूत्र –3.7

मन से इन्द्रिय नियोजन यदि हो तो अनासक्त कर्म होते हैं//


गीता के कुछ अनमोल सूत्रों को आप देखे,अब इन सूत्रों को अपनी बुद्धि में बसाओ//

गीता कहता है,भीखारी क्यों बनना चाहते हो,श्री कृष्ण तो आप को सम्राट बना रखे हैं;ऐसा

सम्राट जिएके कर्म अहंकार की छाया में नहीं होते ज्ञान के प्रकाश में होते हैं,जिसके कर्म

गुण तात्वों के सम्मोहन में नहीं होते सांख्य – योगी श्री कृष्ण के प्रकाश में होते हैं और

ऐसा सम्राट कहीं बाहर नहीं अपनें में ब्रह्म की अनुभूति करता है//

जहां चाह नहीं ….

वहाँ सत् की राह होती है//


====ओम======




Saturday, July 30, 2011

गीता के दो सौ सूत्र भाग सात

गीता की यह यात्रा अब अगले सूत्रों से गुजरनें जा रही है-----

गीता सूत्र –5.22

इन्द्रिय भोग आदि-अंत वाले होते हैं और इन सुखों में दुःख का बीज होता है

गीता सूत्र –3.37

काम ऊर्जा का रूपांतरण क्रोध है

गीता सूत्र –2.60

मन इन्द्रियों का गुलाम बन जाता है

गीता सूत्र –2.67

गुलाम मन प्रज्ञा को हर लेता है

गीता सूत्र –3.7

मन से नियोजित इन्द्रियों से जो होता है वह आसक्ति रहित होता है

गीता सूत्र –2.58

इन्द्रियों का नियंत्रण ऐसे होना चाहिए जैसे एक कछुआ अपनें अंगों पर नियंत्रण रखता है

गीता सूत्र –2.59

हठात कर्मम इन्द्रियों को रोक कर रखना अहंकार की ऊर्जा पैदा करता है


गीता के कुछ अनमोल रत्नों को मैं आप को दे रहा हूँ,यदि ये रत्न आप के किसी काम आसकें तो मैं अपनें को धन्य भागी समझूंगा/प्रभु श्री कृष्ण की ऊर्जा तो सर्वत्र है उस सनातन ऊर्जा से कौन कतना लेता है वह प्रत्येक ब्यक्ति के ऊपर निर्भर है/

आप श्री कृष्णमय रहें//


====ओम====



Tuesday, July 26, 2011

गीता के दो सौ सूत्र भाग सात

गीता के दो सौ सूत्रों की यह माला आप कुछ दिनों से देख रहे हैं अब आगे की कुछ मणियों को हम देखनें जा रहे हैं ----------

गीता सूत्र – 8.15

ब्रह्म की अनुभूति जिनको प्राप्त है वे आवागम से मुक्त होते हैं //

गीता सूत्र – 6.5

नियोजित मन वाला स्वयं का मित्र होता है //

गीता सूत्र – 18.54 , 18.55

कामना रहित सम भाव योगी परा भक्त होता है //

परा भक्त प्रभु को तत्त्व से समझता है //

गीता सूत्र –2.64 , 2.65

राग – द्वेष से अछूता ब्यक्ति परम आनंदित परम सत्य में बसता है //

गीता सूत्र –15.9

पांच ज्ञानेन्द्रियों के माध्यम से जीवात्मा संसार से जुड़ता है //

गीता सूत्र –2.14

इन्द्रिय सुख – दुःख क्षणिक होते हैं , ग्यानी इस बात को समझ कर इन से प्रभावित

नहीं होते //

गीता सूत्र –18.38

प्रारम्भित अवस्था में इन्द्रिय सुख में अमृत दिखता है लेकिन इस अमृत में बिष का बीज होता है //


गीता के कुछ मूल मन्त्रों को मैं जिस ढंग से आप को दे सकता था दे दिया अब आप इनका जैसा रस चाहें वैसा निकालें//

गीता सभीं मनोरोगों की औषधि है और आज विश्व मनोरोग से ग्रसित है//


====ओम======


Friday, July 22, 2011

गीता के दो सौ सूत्र भाग छः


पिछले अंक में देखा गया , प्रभुसे जो लोग जुड़े दिखते हैं उनकी कितनी श्रेणियाँ हो सकती हैं और अब इस श्रृखला में हम देखनें जा रहे हैं कुछ और गीता के सूत्रों को जो बताते हैं -------


मन एक ऐसा माध्यम है जिस से दो मार्ग निकलते हैं ; एक योग में पहुँचता है और एक भोग में पहुँच कर कहीं लुप्त हो जाता है / गीता कहता है , भोग की बुद्धि अलग और योग की बुद्धि अलग होती है , इसका यह अर्थ नहीं की भौतिक रूप में बुद्धि दो प्रकार की है , बुद्धि तो एक ही है , जब इस पर भोग तत्त्वों का प्रभाव होता है तब यह भोग बुद्धि होती है और जब यह प्रभु से जुड़ती है तब यह योग – बुद्धि होती है /


अब आगे -------


गीता सूत्र – 5.20


स्थिर प्रज्ञ ब्रह्म में स्थिर होता है//


गीता सूत्र – 6.31


कर्म का योग में बदलना ही कर्म संन्यास है//


गीता सूत्र – 6.7


शांत मन में समभाव बसता है//


गीता सूत्र – 8.8


मन को प्रभु में बसाना प्रभु को पाना है//


गीता सूत्र – 15.8


आत्मा जब देह छोड़ता है तब उसके साथ मन – इन्द्रियाँ भी होते हैं//


गीता सूत्र – 12.6 – 12.9 तक


तन मन एवं बुद्धि से जो मुझसे जुड़े हैं वे आवागमन से मुक्त होते हैं//


गीता सूत्र – 8.14


शांत मन में प्रभु का बसेरा होता है//




गीता को अपना मित्र बनाना ही प्रभु मय होना है-----


गुणों में होता परिवर्तन यातो नर्क की ओर ले जाता है या प्रभु में पहुंचाता है//


प्रभु खोज का बिषय नहीं,प्रभु तो सर्वत्र है,उसे पहचाननें की आँखें होनी चाहिए//




=====ओम=======