Thursday, November 26, 2026

ऋग्वेद के 33 कोटि देवता


ऋग्वेद के 33 कोटि देवता 

ऋग्वेद का जन्म स्थान पञ्च सिंधु क्षेत्र माना जाता है जिसका वर्तमान में सही भूगोल नहीं मिलता । ऋग्वेद की  भाषा शेष तीन वेदों से भिन्न है और जिसमें  प्राचीन ईरानी भाषा (Avestan) के साथ  शब्द-समानता (Linguistic Affinity) भी पाई जाती है।

ऋग्वेद केमंत्र देवताओं की स्तुति, यज्ञ, प्रकृति, जीवन दर्शन और तत्कालीन समाज की झलक प्रस्तुत करते हैं।

ऋग्वेद में यज्ञ को जीवन का आधार,कर्म ,परोपकार एवं त्याग का प्रतीक माना गया है । 

विश्वामित्र, वसिष्ठ,अत्रि ,भारद्वाज, गृत्समद, •वामदेव तथा कण्व आदि ऋषि , ऋग्वेदीय प्रमुख ऋषि हैं। ऋग्वेदीय ऋषि पशुपालक और भ्रमण करनेवाले ऋषि होते थे। इन लोगों का प्रकृति से बहुत गहरा संबंध था। अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए संबंधित प्रकृति की ऊर्जा को देवता के रूप में मानते थे और उन्हें खुश करने के लिए चलते - फिरते उनकी स्तुति करते रहते थे।

 चार वेद हैं और हर वेद के अपने - अपनें देवता हैं । ऋग्वेद के मंत्र , यजुर्वेद मे लगभग 40% सामवेद में लगभग 95% और अथर्ववेद में लगभग 20 % हैं।

ऋग्वेद की केवल एक शाकल संहिता है जिसमें लगभग 10552 मंत्र हैं। अधिकांश मंत्र ऋग्वेद के 33 देवताओं की स्तुति हैं।

ऋग्वेद में 33 देवता जिन्हें "त्रयस्त्रिंशत् देवता" कहा जाता है , निम्न तीन समूहों में विभाजित हैं।


पृथ्वी के देवता

अंतरिक्ष के देवता

आकाश के देवता

1.अग्नि

2.ब्रह्मणस्पति (प्रार्थना के देवता)

3.सोम (सोमरस के देवता)

4.ईशान 

रुद्र का एक रूप

5.सरस्वती (ज्ञान की देवी)

6.इला 

(पृथ्वी की देवी)

7.भारती 

(वाणी की देवी)

8.होत्र

 (यज्ञ के देवता)

9.प्रजापति (सृष्टि के देवता)

10.विश्वेदेवा 

1. इंद्र 

 वर्षा और युद्ध के देवता

2. रुद्र 

विनाश के देवता

3. मरुत 

वायु के देवता

4. वायु

5. पर्जन्य

 वर्षा के देवता

6. अहिर्बुध्न्य आकाश के देवता

7. अज एकपाद एक पैर वाले देवता

8. अपां नपात जल के देवता

9. मातरिश्वन

 वायु के देवता

10. त्वष्टृ

 शिल्प के देवता

11. विश्वकर्मा 

1. द्यौस (आकाश)

2. पृथ्वी (धरती)

3. सूर्य (सूरज)

4. चंद्र (चंद्रमा)

5. नक्षत्र (तारे)

6. वरुण:जल के देवता

7. मित्र

8. अर्यमन 

(सूर्य के देवता)

9. भग

 (समृद्धि के देवता)

10. अंश

 (भाग्य के देवता)

11. विवस्वान

12. पूषन 

(पोषण के देवता)


10

11

12


रुद्र आकाश के 12 देवताओं में से एक हैं जिन्हें विनाश के देवता के रूप में माना गया है और मात्र 05 मंत्र , इनसे संबंधित हैं।


ऋग्वेद के ऊपर व्यक्त  33 देवताओं में से  20 देवताओं संबंधित अनुमानित सूक्त / मंत्र और उनकी प्रमुख कार्य क्षेत्रों का सार , यहां दिया जा रहा हैं

देवता ⤵️

देवता संबंधित 

सूक्त / मंत्र की संख्या

देवता के कार्य क्षेत्र ⤵️

1.इंद्र

2.अग्नि

3.सोम

4.वरुण

5.मित्र

>250 

>200

>120

>50

>30

•युद्ध , वर्षा के देवता 

•यज्ञ माध्यम के देवती

•सोम रस के देवता

•ऋतु पालक के देवता 

•मित्रताके देवता

6.वायु

7.मरूत 

8.सविता

9.पूषा 

10.विश्वदेवा 

>12

>40

>12

>12

>20

•वायु नियंत्रण देवता

•तूफान नियंत्रण देवता

•सूर्य ऊर्जा के देवता

•पशु वर्धक देवता

•समष्टिगत देवता

11.अदिति

12.अश्विनौ 

13.उषा 

14.द्यौष

15.रुद्र

>10

>50

>20

 15

>5

•मातृ रूप  देवी

•चिकित्सक देवती

•प्रभात की देगी

•एकाध / धरती के देवता

•औषधि / विनाशके देवता 

16.त्वष्टा 

17.प्रजापति

18.विश्वकर्मा

19.सरस्वती

20.विवस्वान

8

4

2

6

3

•सृष्टि कारीगर 

•सृष्टि करता

•वास्तुकार

•वाणी की देवी

•सूर्य 

ऋग्वेद के 33 देवताओं में से  20 देवताओं संबंधित अनुमानित सूक्त / मंत्र और उनकी प्रमुख भूमिकाएं तो मिलती हैं पर शेष 13 देवताओं से संबंधित सूक्त /मंत्र नहीं मिलते । 

ऋग्वेद में 179 बार  सवितृ शब्द  प्रयोग किया गया है ।

सवितृ देवता के संबंध में आगे अलग से चर्चा होगी।

~~ॐ~~

No comments:

Post a Comment