परमहंसजी
कथा - 01
कंचन और कामिनी आसक्ति
परमहंस श्री रामकृष्ण जी प्रायः अपने प्रवचनों में कंचन - कामिनी ( धन और स्त्री ) आसक्ति को ईश्वरानुभूति मार्ग की सबसे बड़ी रुकावट बताया करते थे।एक दिन विवेकानंदजी सोचे, क्या वास्तव में इस आसक्ति से ये मुक्त हैं? इस संदेह में विवेकानंद एक दिन परमहंस जी के बिस्तर में एक रुपए का सिक्का छिपा दिए। जब परमहंस जी बिस्तर पर लेटे तब लेटते ही उछलने लगे और रोने लगे। विवेकानंद जी इस घटना को देख रहे ही थे, वे तुरंत दौड़े हुए आए और परमहंस जी को उठा कर, बिस्तर को झाड़ने लगे। बिस्तर झाड़ते ही उनके द्वारा छिपाता गया एक रुपए का सिक्का नीचे गिर पड़ा। विवेकानंद जी परमहंस जी की ओर देखे और उनकी नम आँखें स्वयं झुक गई(🥲).
ऐसी ही परीक्षा एक बार माथुर बाबू ( दक्षिणेश्वर के प्रधान और रानी रासमणि के दामाद) भी लिए थे। परमहंस जी की परीक्षा लेने के लिए माथुरबाबू एक बार
कोलकाता की एक मशहूर वैश्या को उनके पास भेजा था। परमहंस जी उसे देखते ही बोले, अरे, मां तुम आ गई! मैं तेरा ही इंतजार कर रहा था और सोच रहा था कि तूं जरूर आएगी। उसे अपने पास बैठाए और उसकी गोदी में एक छोटे बच्चे की भांति बैठ गए। वह वैश्या तो घबड़ा गई। परमहंस जी उसकी गोदी में बैठते ही समाधिस्थ हो गया। तब क्या था ! वह वैश्या घबड़ा गई और चिल्लाने लगी,उनकी चिल्लाने की आवाज सुन माथुरबाबू अपने कुछ नौकरों के साथ भागे - भागे वहां पहुंचे और उस वैश्या से बोले , घबड़ाएं नहीं , ऐसा होना ही था। कुछ घड़ी बाद परमहंस जी की समाधि खंडित हुई और वे रोने लगे। रोते - रोते बोल रहे थे , मां! मैं तो वहीं ठीक था , मुझे यहां क्यों भेज दिया ?
~ ॐ ~