Showing posts with label माया एक परम माध्यम है. Show all posts
Showing posts with label माया एक परम माध्यम है. Show all posts
Wednesday, December 19, 2018
Tuesday, October 14, 2014
भागवतसे - 24 : माया क्या है ?
<> माया क्या है ?
# बुद्धि स्तर पर माया को समझना संभव तो नहीं लेकिन समझना तो है ही तो आइये चलते हैं उसे समझनें की कोशिश करते हैं जिसका द्रष्टा अनन्य भक्त होता है ।
# मार्कंडेय ऋषि नारायण से माया देखनें का आग्रह किया था और नारायण उनको माया दिखानें का आश्वासन देकर बदरिकाश्रम चलेगये थे । मार्कडेय ऋषि का आश्रम उस क्षेत्र में हुआ करता था जहां आज मानस सरोवर है ।
<> गीता - 7.14 <>
# कृष्ण कहते हैं ," दैवी गुणमयी मेरी माया दुस्तर है पर जो मुझ पर केन्द्रित रहते हैं , वह मायामुक्त होकर संसार से तर जाते हैं । "
<> गीता - 7.15 <>
# माया आश्रित ब्यक्ति आसुरी स्वभाव वाला होता है ।
<> भागवत से <>
* भागवत स्कन्ध - 11 . 3 *
> विदेह - जनक राजा निमि और नौ योगिश्वारों के संबाद में तीसरे योगीश्वर अन्तरिक्ष जी माया के सम्बन्ध में जो बातें कहते हैं ,उन्हें हम यहाँ देखते हैं ।
1- माया अनिर्वचनीय है । उसका निरूपण उसके कार्यों से हो सकता है । माया असीमित प्रभु से प्रभु में वह माध्यम है जिससे प्रभु की रचनाएँ हैं ।
2- पञ्च महाभूतों से निर्मित देह में प्रभु का सभीं के हृदय में बसना माया से संभव होता है ।
2.1 -यहाँ इस सम्वन्ध में गीता - 14.5 को देखना चाहिए जो कहता है ,"देह में जीवात्मा को तीन गुण बाध कर रखते हैं ।
3- देह में मन आश्रित जीवात्मा को सुख - दुःख के मध्य रहना और संसार में भटकते रहना प्रभु की माया है ।
4- जन्म ,जीवन , मृत्यु का घटित होते रहना माया की ओर इशारा देता है ।
5- प्रलय कालमें ब्यक्तका अब्यक्त की ओर खीचे चले जाना ,प्रभु की माया है ।
6-प्रलय काल में पृथ्वी का जल में बदलना ,जल का अग्नि में बदलना ,माया है । और अग्नि के स्वरुप को अंधकार लेलेता है ,अग्नि वायु में बदल जाती है , आकाश वायु से स्पर्श छीन लेता है , वायु आकाश में लीन हो जाती है , काल आकाश से शब्द छीन लेता है , आकाश तामस अहंकार में बदल जाता है । तामस अहंकार काल में प्रभाव में महतत्त्व में लीन हो आता है , महतत्त्व माया में लीन हो जाता है और माया सनातन है - यह सब माया ही तो है ।
7- भागवत :6.5 . 16
> माया दोनों तरफ बहनें वाली नदी जैसी है जो सृष्टि - प्रलय के मध्य बहती रहती है ।
8- भागवत : 2.9
> माया बिना आत्मा का दृश्य पदार्थों से सम्बन्ध संभव नहीं ।
9 - भागवत : 3.5.25 > दृश्य- द्रष्टा का अनुसंधन करता माया है ।
10-भागवत : भक्त माया का द्रष्टा होता है ।
~~ ॐ ~~
Subscribe to:
Posts (Atom)