Showing posts with label भागवत और गीता के ध्यान सूत्र. Show all posts
Showing posts with label भागवत और गीता के ध्यान सूत्र. Show all posts

Tuesday, April 29, 2014

भागवत से - 4

1- भागवत : 6 .1 > काल वह केंद्र है जो ब्रह्माण्ड की सभीं सूचनाओं को अपनी ओर खीच रहा है । This concept is called Dark Flow in Physics .
2- भागवत : 4.8 > असंतोष की मूल है मोह ।
3- गीता - 2.52 > मोह - वैराग्य एक साथ नहीं रहते ।
4- गीता - 4.35 + 4.36 + 4.38 + 18.72-18.73 > मोह अज्ञानका तत्त्व है जो ज्ञान से समाप्त होता है ।
5- भागवत : 1.2 > आसक्ति का समापन सत्संग से संभव है ।
6- गीता : 2.48 > आसक्ति रहित कर्म समत्व योग है।
7- गीता : 3.19-3.20 > अनासक्त कर्म प्रभु का द्वार है ।
8- गीता : 2.62-2.63 > मनन से आसक्ति ,आसक्ति से कामना ,कामना से क्रोध और क्रोध से पतन होता है ।
9- गीता : 5.10 > आसक्ति रहित कर्म करनें वाला भोग कर्म में कमलवत रहता है ।
10- गीता : 19.23 > आसक्ति रहित कर्म सात्त्विक कर्म है ।
~~~ ॐ ~~~