Showing posts with label बैठनें का अभ्यास उत्तम होना चाहिए. Show all posts
Showing posts with label बैठनें का अभ्यास उत्तम होना चाहिए. Show all posts

Thursday, January 6, 2011

गीता ध्यान



गीता ध्यान भाग - 02

ध्यान कहाँ और कब करना चाहिए ?

पहली बात .....

ध्यान कोई कृत्य नहीं है , यह किसी के बश में नहीं ,
लेकीन उनके लिए यह कृत्य सा है जो
इन्द्रिय ....
मन ....
और देह के माध्यम से स्वयं को परखना चाहते हैं ॥

दूसरी बात .....

यदि आप अभी - अभी ध्यान से आकर्षित हुए हो तो ....
** ध्यान के लिए सभी जगह नहीं बैठना चाहिए
** ध्यान के लिए आप कोई प्राचीन मंदिर को चुनें तो उत्तम होगा
** ध्यान का समय ठीक सूर्योदय - पूर्व या ठीक सूर्योदय बाद उत्तम होता है जिसको ....
गोधुली या संध्या कहते हैं ॥
** जिस स्था पर आप बैठना चाहते हैं ,
वह स्थान समतल होना चाहिए और कोई साफ़ बिछावन जमीन पर बिछा
कर उस पर बैठना चाहिए ।
** आप की मुद्रा कोई भी हो सकती है जिसमें आप को आराम मिलता हो ॥
** ध्यान में बैठनें के बाद तीन - चौथाई आँखों को बंद रखना चाहिए ॥
** दृष्टि देह से दो फूट तक सिमित रखें तो अच्छा रहेगा ॥
कुछ और बातें अगले अंक में

==== ॐ ====