Showing posts with label ध्यान का फल वैराग्य है. Show all posts
Showing posts with label ध्यान का फल वैराग्य है. Show all posts

Tuesday, January 11, 2011

गीता ध्यान

भाग - 04


यदि आप ध्यान को अपनाना चाहते हैं तो निम्न बातों को भी देख लें -----

** कुछ दिन ध्यान के लिए आप अपनें घर को ध्यान स्थान के रूप में प्रयोग करें ॥
** ध्यान का प्रारम्भ कहीं नयी जगह पर करना मैं उचित नहीं समझता ॥
** आगे चल कर आप को स्वतः मह्शूश होगा की ध्यान का प्रारम्भ किसी अनजानें स्थान से नहीं
करना चाहिए - क्यों ?
** आप अपनें घर में कोई एक जगह चुनें जो .....
# लोगों के आवागन से कुछ हट कर हो .....
# जहां सूर्य की किरणें आती हों .......
# जहां वायु का आवागमन अच्छा हो ....
ध्यान करते समय अधिकाँश लोगों को नीद आनें लगती है ,
यदि आप लेट कर ध्यान कर रहे हों तो .....
आप का सीर उत्तर दिशा में होना चाहिए और पैर दक्षिण दिशा में , कभी भी
पूर्व - पश्चिम दिशा में लेट कर ध्यान में न उतरें ॥

पहले बताया गया है की ....
ध्यान में आँखें तीन चौथाई खुली होनी चाहिए , इसके दो कारण हैं -----
[क] जब आँखें पुरी बंद होती हैं तब मन में विचार तेज गति से उठते हैं ।
[ख] विचार शून्यता नीद को आमंत्रित करती है जबकि ध्यान में सो जाना ध्यान को खंडित करता है ।
आप को आप का ध्यान निर्वाण तक पहुंचाए ,
और आप .....
प्रभु श्री कृष्ण की ऊर्जा से परिपूर्ण हों ,
मैं तो एक छोटा आदमी हूँ , यही कामना कर सकता हूँ ॥

==== ॐ =====